जीजा और बहनोई में क्या है फर्क? जबकि दोनों कहलाते हैं बहन के पति
Updated: Nov 27, 2023, 13:51 IST

हमारे समाज में रिश्तों के कई मेल देखे जाते हैं। इन रिश्तों में पापा-मम्मी, चाचा-चाची, मामा-मामी, भैया-भाभी व दीदी-जीजा सभी आते हैं।
ऐसे में आपने नोटिस किया होगा कि बहन के पति को हमेशा जीजा कहा जाता है। लेकिन काफी बार सुना होगा कि कुछ बहन के पति को बहनोई भी कहते हैं।
तो कभी समझने की कोशिश की कि आखिर बहनोई और जीजा में क्या अंतर होता है? जबकि बहनोई हो या जीजा.. दोनों बहन के पति ही होते हैं।
बता दें, इन दोनों में एक खास और बहुत छोटा सा अंतर है। दरअसल, छोटी बहन के पति को बहनोई कहा जाता है। जबकि बड़ी बहन के पति को जीजा कहकर संबोधित किया जाता है।