Yuva Haryana

पहेली बनी यूट्यूबर गर्वित और नंदिनी की मौत...जानें कैसे एक कॉल से शुरू हुई दोनों की कहानी

 
यूट्यूबर गर्वित और नंदिनी

Youtuber death: गर्वित और नंदिनी दोनों सोशल मीडिया पर फेमस थे। नंदिनी हरियाणा के बहादुरगढ़ में रुहिल रेजिडेंसी सोसाइटी में रहती थी। 13 अप्रैल को गर्वित उससे मिलने आया। 7वें फ्लोर पर नंबर-701 में पहुंचा। दोनों में झगड़ा हुआ और उनकी डेडबॉडी नीचे पड़ी मिलीं। दोनों ने सुसाइड किया था या दोनों झगड़ते हुए नीचे गिर गए, ये अब तक साफ नहीं है।

यूट्यूबर गर्वित और नंदिनी

मिस्ट्री बनी दोनों की मौत

यूट्यूबर गर्वित सिंह गैरी और नंदिनी कश्यप की मौत अब मिस्ट्री बन गई है। जिस सोसाइटी में ये घटना हुई, वहां न CCTV कैमरा है और न ही किसी ने दोनों को नीचे गिरते देखा। पुलिस अब फोरेंसिक टीम की मदद से जांच कर रही है।

एक कॉल से शुरू हुई कहानी

गर्वित के पास फोन आया, देहरादून से अचानक बहादुरगढ़ लौटा था। पूरी कहानी 12 अप्रैल की रात को गर्वित के पास आए एक कॉल से शुरू होती है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में पता चला है कि इस कॉल पर दोनों की कुछ देर बात हुई। इसके तुरंत बाद ही गर्वित सिंह गैरी अचानक देहरादून से बहादुरगढ़ के लिए निकला। परिवार वालों ने ही गर्वित को बस स्टॉप तक छोड़ा था। इसके बाद 13 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे गर्वित नंदिनी के फ्लैट पर पहुंचा। कुछ देर बाद ही नंदिनी से उसकी बहस होने लगी। दोनों एक कमरे में गए और अंदर से लॉक लगा लिया।

यूट्यूबर गर्वित और नंदिनी

इसी दौरान झगड़ते हुए दोनों बालकनी में चले गए। फ्लैट में नंदिनी के साथ रहने वाले 4 लड़के और एक लड़की मौजूद थे। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन दोनों ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर तक दोनों के लड़ने की आवाज आती रही। सुबह करीब 6 बजे दोनों के बालकनी से गिरने का पता चला।

बालकनी से गिरने के बाद सुबह 6 बजे सबसे पहले एक बुजुर्ग ने देखा

हम हरियाणा के बहादुरगढ़ के सेक्टर-3 में रुहिल रेजिडेंसी सोसाइटी पहुंचे। सोसाइटी में 700 से ज्यादा फ्लैट हैं, लेकिन अभी सिर्फ 200 फ्लैट में लोग रह रहे हैं। यहां हमें एक शख्स मिले, जो सोसाइटी में कारें साफ करते हैं। वे रोज सुबह 5 बजे सोसाइटी में आते हैं। हालांकि, वे अपनी पहचान बताने के लिए राजी नहीं हुए।

शख्स ने बताया, ‘मैं शनिवार सुबह सोसाइटी में पहुंच गया था। करीब 6 बजे सोसाइटी में एक बुजुर्ग ने लड़के और लड़की को जमीन पर पड़े देखा। बुजुर्ग ने शोर मचाया, तो सिक्योरिटी गार्ड स्पॉट पर आए। तब तक दोनों के दोस्त भी नीचे आ गए थे। उस समय लग रहा था कि लड़के की सांसें चल रही हैं। तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। तब तक दोनों की मौत हो गई थी।

यूट्यूबर गर्वित और नंदिनी

लोग बात कर रहे थे कि लड़की जिस तरह जमीन पर पड़ी थी, उसे देखकर लग रहा था कि उसे नीचे फेंका गया है। इसके बाद लड़का नीचे कूद गया। या फिर ये भी हो सकता है कि लड़का खुद लड़की के साथ नीचे कूद गया हो, क्योंकि लड़की बिल्कुल बैठने वाली पोजीशन में ही गिरी थी। उसके बैक और पेट में गंभीर चोट लगी थी, लेकिन लड़की के सिर में कोई चोट नहीं थी। वहीं, लड़के के पैर और सिर में चोट लगी थी।

यूट्यूबर गर्वित और नंदिनी