Yuva Haryana

वरुण-नताशा का 'बेबी शावर', सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज, नताशा पर दिखा प्रेगनेंसी ग्लो 

 
Varun dhawan
Varun dhawan: एक्टर वरुण धवन और उनकी वाइफ नताशा दलाल जल्द पैरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने हाल ही में घर पर एक बेबी शावर पार्टी होस्ट की। पार्टी में दोनों के फैमिली और फ्रेंड्स शामिल हुए जिसके कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। 

 वरुण की भाभी ने बेक किया केक

शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत ने भी इस पार्टी से केक का फोटो शेयर किया है। इस केक को वरुण की भाभी जानवी धवन ने बेक किया है। पार्टी के बाद धवन फैमिली ने घर के बाहर मौजूद रहे पैपराजी को स्पेशल गिफ्ट और मिठाई भी बांटी। मीरा राजपूत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्टी से यह फोटो शेयर किया।

Varun dhawan

फरवरी में की थी अनाउंसमेंट

वरुण-नताशा ने इसी साल फरवरी में कपल ने अनाउंस किया था कि वो पैरेंट्स बनने वाले हैं। दाेनों ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वरुण वाइफ के बेबी बम्प को किस करते नजर आ रहे थे। कपल ने 24 जनवरी 2021 में शादी की थी। अलीबाग में हुई इस शादी में कपल के क्लोज मेंबर्स ही शामिल हुए थे। हाल ही में वरुण ने फिल्म 'बेबी जॉन' के सेट से यह फोटो शेयर किया था।

Varun dhawan

बेबी जॉनपर कर रहे हैं काम

वर्क फ्रंट पर वरुण की अगली फिल्म बेबी जॉनहै जिसे एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें उनके अलावा कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी। यह विजय स्टारर साउथ की फिल्म थेरीकी रीमेक है।

Varun dhawan