Yuva Haryana

इन सब्जियों में छिपा है सेहत का राज:जानें खाने का सही इस्तेमाल, खुद का ऐसे रखें ध्यान

 
root vegetablea

Vegetable: अदरक, चुकंदर, प्याज और शलजम कुछ ऐसी ही सब्जियां हैं, जो जमीन के भीतर उगती हैं। इन रूट वेजिटेबल्स को अपने भोजन में शामिल करने से कई हेल्थ बेनिफिट्स हो सकते हैं।

इन्हें खाने में किस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं?

हमारे खानपान में रूट वेजिटेबल्स जमाने से रचे-बसे हैं। लेकिन इनके फायदे हम शायद ही जानते हैं।

​​प्याज

प्याज

प्याज सबसे ज्यादा खाई जाने वाली रूट वेजिटेबल है। यह ज्यादातर सब्जियों को पकाने में मुख्य सामग्री के रूप में इस्तेमाल होती है। प्याज में प्रचुर मात्रा में फाइबर, विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, एंटीऑक्सिडेंट ऐसे कंपाउंड्स हैं, जो हमारी सेल्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचा सकते हैं।

प्याज खाने के फायदे:

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक रोजाना 100 ग्राम कच्चा प्याज खाने से टाइप 2 डायबिटिक लोगों का ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में आ गया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक प्याज में पॉवरफुल कैंसररोधी गुण होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर का जोखिम कम कर देते हैं। कैसे खाएं: सभी सब्जियों में डाल सकते हैं। सलाद, सूप, अंडे और चावल के साथ खा सकते हैं। कच्चा भी खा सकते हैं।

शकरकंद

शकरकंद

शकरकंद सबसे स्वादिष्ट सब्जियों में से एक है। यह उतनी ही पौष्टिक भी है। शकरकंद फाइबर, विटामिन C, मैंगनीज और विटामिन A से भरपूर होता है। इनमें बीटा-कैरोटीन, क्लोरोजेनिक एसिड और एंथोसायनिन समेत कई एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं।

शकरकंद खाने के फायदे:

साइंस डायरेक्ट में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक अगर 12 हफ्ते तक रोजाना 4 ग्राम सफेद शकरकंद का अर्क पिया जाए तो डायबिटिक लोगों का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, विटामिन A की प्रचुरता के कारण शकरकंद हमारी इम्यूनिटी मजबूत कर सकता है। इससे आंखों की रोशनी भी बरकरार रहती है और स्किन हेल्थ अच्छी बनी रहती है।

अदरक

अदरक

अदरक एक चीनी पौधा है। यह टरमिरक यानी हल्दी की फैमिली से है। अदरक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें जिंजरोल नामक एक खास कंपाउंड भी होता है, जिसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं।

अदरक खाने के फायदे:

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक अदरक खाने से गर्भवती महिलाओं को मतली की समस्या में लाभ होता है। अदरक से दर्द और सूजन की समस्या में आराम मिलता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक अदरक का अर्क पीरियड्स के दर्द में भी राहत देता है और ऑस्टियोआर्थराइटिस में भी आराम दे सकता है।

कैसे खाएं: अदरक को चाय, सूप और स्मूदी में मिला सकते हैं। इसे सब्जियों में भी खास स्वाद के लिए ऐड कर सकते हैं।

चुकंदर

चुकंदर

चुकंदर सबसे पौष्टिक रूट वेजिटेबल है। इसमें फाइबर, फोलेट और मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाया जाता है। चुकंदर में भरपूर मात्रा में नाइट्रेट होता है। ये बेनिफीशियल प्लांट कंपाउंड हैं, जो ब्लड वेसल्स को आराम पहुंचाते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक चुकंदर खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हार्ट हेल्थ भी सुधरती है।

चुकंदर खाने के फायदे: नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, चुकंदर खाने से फिजिकल एक्टिविटी में सुधार होता है। इससे मस्तिष्क में ब्लड फ्लो भी सुधरता है, जो दिमागी स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। चुकंदर के अर्क में कैंसररोधी गुण होते हैं। किसी को अगर पहले से कैंसर है तो इसके बढ़ने की गति को कम किया जा सकता है।