Yuva Haryana

शरीर के पॉवरहाउस का रखे ख्याल: 90% डैमेज होकर भी खुद होता है रिपेयर, पचाता है पिज्जा बर्गर

 
Liver
Liver : हम कम ही जानते है कि हमारे शरीर का सबसे कीमती और वफादर हिस्सा लिवर होता है। हम पिज्जा, बर्गर, कोल्ड ड्रिंक्स, शराब जैसी चीजें खा-पी रहे होते हैं और हमारा लिवर उसे सहन कर रहा होता है। लिवर के लिए यह सबकुछ किसी यातना से कम नहीं है। लेकिन फिर भी बार-बार वह हमारी अच्छाई ही चाहता है।

कभी बूढ़ा नहीं होता है लिवर

लिवर हमारे शरीर के छोटे-बड़े कुल मिलाकर 500 से ज्यादा काम करता है, वह भी दिन में कई बार। यह हमारे शरीर का इकलौता ऐसा ऑर्गन है, जो अपने नुकसान की भरपाई कर सकता है, खुद को रीजेनरेट कर सकता है, जो कभी बूढ़ा नहीं होता। यकीन मानिए, एक 80 साल के बूढ़े शरीर में भी एक 10 साल का जवान लिवर हो सकता है, अगर ताउम्र उसका खूब अच्छे से ख्याल रखा गया हो।

​​​​liver

लिवर बहुत ताकतवर ऑर्गन है, लेकिन उसकी ताकत की भी एक लिमिट है। अब यह हमारे ऊपर है कि हम होल ग्रेन्स, फल, सब्जियां खाकर उसकी मदद करते हैं या ऑइली चीजें खाकर, शराब पीकर उसे नुकसान पहुंचाते हैं।

हमारे शरीर का पॉवरहाउस है लिवर

लिवर हमारे शरीर का पॉवरहाउस है। खाने को पचाकर उससे विटामिन्स, मिनरल्स और खनिज अवशोषित करके शरीर को देना लिवर का काम है। बॉडी में कुछ विषाक्त पहुंचता है तो उसे डिटॉक्स भी लिवर ही करता है। फिर भी हम उसका जरा भी ख्याल नहीं रखते हैं।

500 से ज्यादा बॉडी फंक्शन लिवर से जुड़े हैं

हेल्थ जर्नल जॉन हॉपकिन्स मेडिसिन के मुताबिक, लिवर हमारे शरीर में ज्यादातर केमिकल्स के लेवल को कंट्रोल करता है। यह पित्त बनाता है, जो फैट को पचाता है और अपशिष्ट बाहर निकालता है। पेट और आंतों से गुजरने वाला सारा ब्लड लिवर से होकर गुजरता है। लिवर इस खून को फिल्टर करता है और इसे संतुलित बनाता है। यह खाने से पोषक तत्व अवशोषित करता है। जो न्यूट्रिएंट्स शरीर के काम के हैं, उसे शरीर के जरूरी हिस्से तक भेज देता है। बाकी बचे पोषक तत्वों को स्टोर कर लेता है। ऐसे छोटे-बड़े 500 कामों की जिम्मेदारी अकेला लिवर संभालता है।

Liver