aran: करन सिंह ग्रोवर ने साझा किया अपना दर्द, कहा- बेटी की बीमारी का पता लगने के बाद टूट सा गया था
Karan: फिल्म फाइटर में तेज की भूमिका निभाने वाले करन सिंह ग्रोवर ने अपना दर्द साझा किया। हालिया इंटरव्यू में करण ने अपनी वाइफ बिपाशा बसु को शेरनी बताया है।
बेटी के दिल में दो छेद थे
एक्टर ने कहा कि अगर उनकी पत्नी न होती तो शायद वह बुरे दौर से खुद को निकाल नहीं पाते। करण और बिपाशा बसु ने साल 2022 में बेटी को जन्म दिया था। उनकी बेटी के दिल में दो छेद थे।
शूटिंग के दौरान बीमार थी बेटी
अभिनेता करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और उनकी पत्नी बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने नवंबर 2022 में बेटी देवी का स्वागत किया था। जन्म के तीन महीने बाद कपल को पता चला था कि उनकी बेटी के दिल में छेद है। इस खबर ने करण और बिपाशा को झकझोर कर रख दिया था। बेटी की बीमारी का जान करण में इतनी भी हिम्मत नहीं थी कि वह 'फाइटर' की शूटिंग के लिए जाए।
मेरी ताकत बनी बिपाशा
पहले शेड्यूल की शुरुआत में मुझे लगा था कि मैं काम पर नहीं जाऊंगा, क्योंकि मामला सीरियस था और बेटी से दूर रहना मुश्किल था। मैं इसे अच्छी तरह से हैंडल नहीं कर पा रहा था। मुझे लगता है कि बिपाशा की वजह से मुझे उस दौर से गुजरने में मदद और ताकत मिली। मुझे वाकई लगा कि मेरे लिए उस दौर से गुजरना बिल्कुल भी आसान नहीं था।
जब हम बेटी को डॉक्टर्स कौ सौंपने वाले थे...
'कुबूल है' एक्टर ने पत्नी बिपाशा बसु की तारीफ की है। करण ने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में बिपाशा शेरनी की तरह खड़ी रहीं। उन्होंने अपनी पत्नी को देवी बताया। उन्होंने कहा, "मुझे याद है, एक समय ऐसा आया था जब हम हॉस्पिटल में थे और देवी को डॉक्टर्स को सौंपने वाले थे।"
करण सिंह ग्रोवर ने आगे कहा, "मैं इसके लिए तैयार नहीं था। ऐसा लग रहा था, जैसे मेरे हाथ, पैर और मुंह कुछ नहीं है। मेरी पत्नी एक शेरनी है। वह बहुत मजबूत हैं। मां बनने के बाद वह भगवान बन गई हैं। वह कुछ और हैं।"
सर्जरी के बाद ठीक है बेटी
बिपाशा बसु ने पिछले साल बेटी की बीमारी का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि बेटी देवी के दिल में दो छेद हैं। हालांकि, अब उनकी लाडली सर्जरी के बाद एकदम ठीक हैं।