Yuva Haryana

 ईशान किशन की लग्जरी लाइफ: लाखों की घड़ी, करोड़ों के घर में रहते हैं, जानें लाइफ स्टाइल

 
 ईशान किशन
Ishaan kishan:IPL के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस के दो खिलाड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। पहले मुंबई इंडियंस के कैप्टन हार्दिक पंड्या और दूसरे विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन। हालांकि इस बार IPL में ईशान की परफॉर्मेंस अब तक अच्छी नहीं रही है। IPL शुरू होने से पहले ही ईशान सुर्खियों में थे। कभी दक्षिण अफ्रीका दौरे से उनका अचानक ब्रेक ले लेना चर्चा की वजह बना तो कभी झारखंड के लिए रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेलने से हुआ विवाद। ईशान किशन

ईशान को एसेसरीज का शौक

ईशान को एसेसरीज का शौक है। वो गले में सिल्वर चेन और डायमंड स्टड हूप इयरिंग पहनते हैं, जिसकी शुरुआती कीमत 1 लाख रुपए है। महज 25 साल की उम्र में ईशान किशन ने क्रिकेट जगत में वो मुकाम हासिल कर लिया जिसका सपना हर यंगस्टर्स देखता है। ईशान कुल 60 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। ईशान जितने अच्छे बल्लेबाज हैं, उतने ही लग्जरी पसंद इंसान भी हैं। उनके पास 3 लग्जरी कार हैं, जिनमें 1 करोड़ की फोर्ड मस्टैंग भी शामिल है। वो 51 लाख की घड़ी पहनते हैं।​​ishaan kishan

3 करोड़ रुपए के सिंपल इंटीरियर घर में रहते हैं

ईशान किशन का पूरा नाम ईशान प्रणव कुमार पांडे है। वो अपने परिवार के साथ पटना में रहते हैं। उनके इस घर की कीमत 3 करोड़ है। ईशान ने इस घर में बहुत ज्यादा मॉडर्न बदलाव नहीं किया है। घर के इंटीरियर को सिंपल रखा गया है। 2000-2500 स्क्वायर फीट में बने इस घर को फर्नीचर और न्यूट्रल कलर से डेकोरेट किया गया है। लिविंग रूम को कन्जेस्टेड नहीं रखा गया है। यहां एक आरामदायक सोफा सेट और बड़ी फ्लैट स्क्रीन टीवी रखी गई है। घर की दीवारों का कलर बेज है। वहीं फर्श पर टाइल्स के साथ मार्बल फ्लोरिंग की गई है। लिविंग रूम में इम्पोर्टेड कालीन बिछाया गया है।​​ishaan kishan

अवॉर्ड्स रखने के लिए बनवाई अलमारी

लिविंग रूम के पास ही अवॉर्ड्स रखने के लिए अलमारी बनाई गई है। उसके साथ ही भगवान गणेश का एक छोटा-सा मंदिर भी है। ईशान ने अपने बेडरूम में बहुत ज्यादा डेकोरेटिव चीजें नहीं रखी हैं। यहां एक किंग साइज बेड, स्टडी टेबल और उनके क्रिकेट गियर रखने की अलमारी है। ईशान ने अपने बेडरूम में बहुत ज्यादा डेकोरेटिव चीजें नहीं रखी हैं। यहां एक किंग साइज बेड, स्टडी टेबल और उनके क्रिकेट गियर रखने की अलमारी है।

ईशान किशन को परिवार के साथ वक्त गुजारना पसंद है। उनके पिता प्रणव कुमार पांडे पेशे से बिल्डर हैं। पिछले दिनों उन्होंने फैमिली को टाइम देने के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था, क्योंकि वे लंबे समय से टीम के साथ थे और अपने परिवार को बिल्कुल भी समय नहीं दे पा रहे थे। ईशान किशन

मुंबई के मलाड में ईशान का लग्जरी अपार्टमेंट

मुंबई के मलाड में भी ईशान किशन ने एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीद रखा है। इसकी कीमत अब तक किसी को पता नहीं है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में 2 BHK की कीमत 2 करोड़ से शुरू होती है।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईशान अपने मुंबई वाले घर की तस्वीरें अक्सर पोस्ट करते रहते हैं। घर की सजावट मॉडर्न थीम पर की गई है। अपार्टमेंट के अंदर कदम रखते ही एक खुला सा लिविंग रूम है। अपार्टमेंट की खिड़कियां बड़ी और हवादार हैं। अगर ईशान किशन मुंबई में हैं तो वो दिनभर की ट्रेनिंग के बाद अपने लिविंग रूम में रिलैक्स करना पसंद करते हैं। मुंबई के लग्जरी अपार्टमेंट में होम थिएटर की सुविधा है। ईशान अपने फ्री समय में परिवार और दोस्तों के साथ मूवी देखना पसंद करते हैं। उनकी फेवरेट कटरीना कैफ हैं। उन्हें अक्षय कुमार की मूवी देखना पसंद है।

​​ishaan kishan

पेट्स के लिए प्ले-रूम

ईशान ने अपने पेट्स के खेलने के लिए प्लेरूम बनवाया है। उनके पास दो बुलमास्टिफ डॉग हैं- बॉब और टेस्ला। एक बुलमास्टिफ की कीमत 45 से 80 हजार रुपए है।​​ishaan kishan