Yuva Haryana

 

Hindi News: अगर आपको भी लगाना है पता आपका बॉयफ्रेंड या पति कैसा तो अपनाएं ये ट्रिक

 
अगर आपको भी लगाना है पता आपका बॉयफ्रेंड या पति कैसा तो अपनाएं ये ट्रिक

Hindi News: कोई तिल चेहरे पर बेवजह नजर नहीं आता। उस पुरुष या महिला के व्यक्तित्व से जुड़ा हर तिल कुछ कहता है। चेहरे पर तिल की सही स्थिति जानकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह उस व्यक्ति के बारे में क्या संकेत देता है। खासकर सामुद्रिक शास्त्र में तिल के बारे में बहुत कुछ बताया गया है। तिल ही नहीं शरीर की संरचना और विभिन्न निशानों का भी विशेष महत्व और संकेत होता है। आइए आपको बताते हैं सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार कौन सा तिल क्या संकेत देता है।

चेहरे पर तिल का मतलब
होंठ का तिल
कुछ लोगों के होठों के पास तिल होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग बहुत चतुर माने जाते हैं। साथ ही इन्हें कामुक भी माना जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि जिन लोगों के होठों के पास तिल होता है वे खुले विचारों वाले होते हैं।

माथे पर तिल
कुछ लोगों के माथे पर तिल होता है। ऐसे लोग इस तिल को अपने अच्छे भाग्य का संकेत मान सकते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग बहुत अमीर भी होते हैं।

नाक पर तिल
जिन लोगों की नाक पर या नाक के आसपास तिल होता है वे सुख-संपत्ति के मालिक होते हैं। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि उनकी मेहनत भी रंग नहीं ला पाती.

होंठ के ऊपर तिल
जिन लोगों के होठों पर तिल दिखाई देता है तो समझ लें कि वे बहुत बातूनी होते हैं। साथ ही ये दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने का गुर भी बखूबी जानते हैं। बात बस इतनी है कि उनके शौक थोड़े महंगे हैं।

गाल पर तिल
जिन लोगों के गाल पर तिल होता है उनका भाग्य बुरी नजर से भी बचा रहता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है लेकिन वे भाग्यशाली होते हैं।

चेहरे पर लाल तिल
अगर चेहरे पर मौजूद तिल का रंग लाल है तो समझ लें कि व्यक्ति का वैवाहिक जीवन ज्यादा सुखी नहीं रहेगा।

नाक के नीचे तिल
जिन लोगों की नाक के नीचे तिल होता है वे अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग दूसरे लोगों से कम मिलना-जुलना पसंद करते हैं।