Yuva Haryana

डीपफेक वीडियोपर आया रिएक्शन, एक्टर रणवीर सिंह ने लिया एक्शन, जानें क्या है विवाद?

 
ranvir singh
Ranbir singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने डीपफेक वीडियो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रणवीर के ऑफिशियल स्पोक्सपर्सन ने शिकायत दर्ज करने की पुष्टि की है।

पुलिस में शिकायत दर्ज

एक स्टेटमेंट जारी करते हुए स्पोक्सपर्सन ने कहा, 'हां, हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और उस हैंडल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है जो रणवीर सिंह के एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो को बढ़ावा दे रहा था।'

ranvir singh

रणवीर ने फैंस को किया था आगाह

शिकायत दर्ज करने के अलावा रणवीर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फॉलोवर्स को आगाह करते हुए लिखा था, 'डीपफेक से बचें दोस्तों।'  13 अप्रैल को वाराणसी के नमो घाट पर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का फैशन शो आयोजित किया गया था। रणवीर और कृति सेनन इसके शो-स्टॉपर थे।

ranvir singh

क्या था डीपफेक वीडियो में?

डीपफेक वीडियो में रणवीर किसी पॉलिटिकल पार्टी का सपोर्ट करते नजर आ रहे थे। यह वीडियो हाल ही में रणवीर की वाराणसी विजिट का है जिसमें वो शहर से जुड़े अपने एक्सपीरियंस शेयर कर रहे थे। डीपफेक वीडियो में रणवीर को कहते हुए दिखाया गया-'मोदी जी का उद्देश्य यही है कि वो सेलिब्रेट करें हमारे दुखी जीवन को। हमारे दर्द को, हमारी बेरोजगारी को और हमारी महंगाई को। क्योंकि हम जो भारतवर्ष हैं.. अब अन्याय काल की तरफ.. इतनी स्पीड से बढ़ रहे हैं पर हमें हमारे विकास और न्याय को मांगना नहीं भूलना चाहिए। इसलिए सोचो और वोट दो।

ranvir singh

 आमिर खान ने बताया फेक वीडियो

वीडियो वायरल होने के बाद आमिर ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि वो किसी पार्टी का समर्थन नहीं करते और यह वीडियो फेक है। एक्टर ने इस मामले में साइबर सेल में FIR भी दर्ज कराई थी।

 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे रणवीर

वर्कफ्रंट पर रणवीर की अगली फिल्म अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' है। रोहित शेट्‌टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अजय और रणवीर के अलावा, करीना कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे। इसके बाद वो