IPL-2024: 8 अप्रैल से शुरू होगा दूसरा फेज, जानें पूरा शेड्यूल
पिछले महीने जारी हुआ था पहले फेज का शेड्यूल
IPL की आयोजन समिति ने 22 फरवरी को शुरुआती दो हफ्तों के लिए 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया था। तब लोकसभा चुनाव के कारण शेष मुकाबलों का शेड्यूल जारी नहीं किया गया था।
CSK ने जीता था पिछला खिताब, GT को 5 विकेट से हराया
IPL के पिछले सीजन का खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था। टीम ने अहमदाबाद में फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया था। CSK और MI ने इस टूर्नामेंट में 5-5 खिताब जीते हैं।
कप्तान हार्दिक पंड्या हुए ट्रोल
इंडियन प्रीमियर लीग-2024 में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम के नए कप्तान हार्दिक पंड्या को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।
मुंबई ने लगातार 12वें सीजन पहला IPL मैच गंवाया
5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस एक बार IPL सीजन का पहला मैच हार गई है। इस बार में टीम को 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस ने 6 रन से हराया। मुंबई को 2012 के बाद से अपने पहले मैच में जीत का इंतजार है। आखिरी बार टीम ने 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था।