Sapna chaudhary Dance: सपना चौधरी ने सलवार- सूट में बिखेरा हुस्न का जलवा, डांस देखकर दर्शकों के छुटे पसीने
Sapna chaudhary Best Dance Video: हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी की लोकप्रियता दर्शकों में काफी देखी जाती है। यहीं वजह है कि फैंस उनके पुराने डांस वीडियोज पर खूब प्यार लुटाते है। इन दिनों सपना का एक ऐसा ही पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
इसमें सपना स्टेज पर थिरक भी रहीं हैं और दर्शकों के साथ इशारों-इशारों में मस्ती भी कर रही हैं। दर्शक उनके डांस को देख जोर- जोर से शोर मचाते हुए नजर आ रहे है।
सपना के इस डांस वीडियो को 'टशन हरियाणवी' यूट्यूब चैनल ने बीते साल 2023 में रिलीज किया था। यह आयोजन कहां का है, इसकी जानकारी तो चैनल ने नहीं दी है, लेकिन आसमान में शाम की काली चादर के तले चमकीली रोशनी में सपना यहां कहर ढाह रही हैं। इस वीडियो को 1.19 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
वीडियो में सपना चौधरी स्यान कलर की सलवार कुर्ती में मस्ती भरे अंदाज में स्टेज पर पहुंचती हैं। वह जैसे ही म्यूजिक पर अपने कदम थिरकाना शुरू करती हैं। तो दर्शक शोर मचाते है। सपना इस वीडियो में बेहद मशहूर गाने 'रसगुल्ला खावादे' पर डांस कर रही हैं।
उन्हें देखकर दर्शकों के बीच में से कुछ फैंस इशारे करने लगते हैं। मजेदार बात यह कि सपना भी इशारों-इशारों में अपने इन फैंस के साथ मस्ती करने लगती हैं।