Big breaking- 19 अप्रैल से शुरू होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को आएंगे नतीजे, जानें पूरा शेड्यूल
Big breaking loksabha election: भारत में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व 19 अप्रैल से शुरू हो रहा है। कुल 7 चरणों में इस बार लोकसभा का चुनाव होगा।19 अप्रैल को होगा पहले दौर का चुनाव तो 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। जिसमें अलग अलग राज्यों में वोट डाले जाएंगे। 4 जून को आएंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे।
चुनाव आयोग की ओर से पहले से ही लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां कर ली गई है। लोकसभा चुनाव 2024 में 97 करोड़ रजीस्ट्रर वोटर है। चुनाव के लिए 55 लाख ईवीएम मशीन तैयार है। 1.5 करोड़ चुनाव अधिकारी और कर्मचारी चुनाव में लगाए गए है। 800 डीएम और एसपी से चुनाव को लेकर चर्चा की गई है। देश में कुल 47.1 महिला वोटर है। 49.7 पुरुष मतदाता है। 1.87 नए वोटर्स मतदान करेंगे।
16 जून को केंद्र सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में 16 जून से पहले ही भारत में नई सरकार का गठन हो जाएगा।