Yuva Haryana

 Judge Transfer: इन जजों के हुए ट्रांसफर, मंत्री ने ट्टीट कर दी जानकारी 

 
 Judge Transfer: इन जजों के हुए ट्रांसफर, मंत्री ने ट्टीट कर दी जानकारी 

Judge Transfer: देश के महामहिम राष्ट्रपति ने कई जजों के तबादले किए है, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और माहमहिम ने दो उच्च न्यायालयों - हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति को अधिसूचित किया है।

न्यायमूर्ति जी. नरेन्द्र को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, जबकि न्यायमूर्ति जी.एस. संधावालिया को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसके इलावा,अतिरिक्त न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों में स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।  कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस संबंधी ट्वीट करते हुए जानकारी साँझा की है।