Yuva Haryana

निकाय चुनाव की हुई घोषणा, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी, EVM से होंगी वोटिंग

 
EVM ELECTION

पंजाब में नगर निगम चुनावों की तारीखों की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी चंडीगढ़ के पंजाब भवन में इसे संबोधित कर रहे हैं। पंजाब के पांच जिलों में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। 

इनमें अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा और पटियाला शामिल हैं। चुनाव आयोग ने इस बार चुनावों की प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए हैं। चुनाव आयुक्त के अनुसार, इस बार निकाय चुनाव EVM से होंगे। साथ ही वोटिंग भी 1 घंटे पहले शुरू हो जाएगी। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयुक्त ने बताया है कि इस बार चुनाव EVM से होना है, इसलिए मशीनों को तैयार किया जाना है। मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट आज से शुरू होगा। वोटर सूचियां रिवीजन के लिए भेज दी गई हैं। 7 दिसंबर को लेटेस्ट प्रकाशन हो चुका है। 

अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा और पटियाला में निगम चुनाव हो रहे हैं। इन 5 शहरों में 37 लाख 32 वोटर हैं। इनमें 19.50 लाख मेल, और 17 लाख फीमेल वोटर्स हैं। गौरतलब है कि 3 दिसंबर को पंजाब सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जानकारी साझा की थी कि निकाय चुनाव को लेकर 8 दिसंबर को घोषणा कर दी जाएगी।