Yuva Haryana

 बढ़ती ठंड को देखते हुए बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां कर दी घोषित, इस तारिख तक रहेंगे स्कूल बंद

 
School  बढ़ती ठंड को देखते हुए बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां कर दी घोषित, इस तारिख तक रहेंगे स्कूल बंद
बच्चों के लिए खुशखबरी है, सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। यह अवकाश 24 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक रहेगा। इसके बाद, 1 जनवरी 2025 से स्कूल पहले की तरह अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। सरकार ने यह निर्णय बच्चों को ठंड के बढ़ते प्रभाव से बचाने और उन्हें सर्दी के दिनों में आराम देने के उद्देश्य से लिया है।

यह आदेश राज्य के सभी सरकारी, प्राइवेट एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होंगे। नियम का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पंजाब में कुल 19 हजार से ज्यादा स्कूलों पर यह आदेश प्रभावी होगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस निर्णय का उद्देश्य न केवल छात्रों की सेहत का ख्याल रखना है, बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों को भी राहत प्रदान करना है।

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ सहित पूरे राज्य में मौसम ने करवट ले ली है। चंडीगढ़ में हाल ही में हुई बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सुबह और रात की ठंड अब अधिक महसूस होने लगी है।

मौसम विभाग का क्या कहना
मौसम विभाग के मुताबिक 10 दिसंबर तक ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और बारिश होगी।। इसके बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों भी तापमान में गिरावट जारी रही। पंजाब में तापमान 1.6 डिग्री और चंडीगढ़ में 2.6 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग का मानना ​​है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। आज भी पंजाब के कई जिलों में बारिश की संभावना है।