Yuva Haryana

 हिमाचल- मरे मिले 3 तेंदुए, पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव, जांच में जुटी पुलिस

 

Himachal tendua: हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक साथ तीन तेंदुओं के शव मिले है। इनकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका। फिलहाल वन विभाग ने तीनों के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर सैंपल जांच के लिए बरेली भेज दिए हैं।

tenduA dead body

एक तेंदुए के गायब है नाखून

वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने FIR कर जांच तेज कर दी है। तीनों तेंदुए रामपुर में मिले हैं। इनमें ढाई साल की मादा तेंदुआ और 8-8 महीने के उसके दो शावक बताए जा रहे हैं। वन विभाग के अनुसार, तीनों मृतक तेंदुए के शरीर पर किसी भी तरह का कोई घाव नहीं मिला। इससे स्पष्ट है कि इनकी मौत शिकार की वजह से नहीं हुई। हालांकि एक तेंदुए के 7 नाखून गायब हैं।

मौत का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि एक साथ तीन तेंदुए की मौत आखिर कैसे हुई? कयास लगाए जा रहे हैं कि इनकी मौत या तो जहर से हुई है या फिर बीमारी भी इसका कारण हो सकती है। मगर पुख्ता तौर पर इसकी पुष्टि सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

शुक्रवार शाम को कराया अंतिम संस्कार

रामपुर के DFO हरदेव नेगी ने बताया कि पिछले कल सुबह गार्ड के माध्यम से वन विभाग को सूचना मिली की डंसा पंचायत में तेंदुए मृत पड़े हैं। इसके बाद तीनों तेंदुए के शव कलेक्ट किए गए और फिर रामपुर में पोस्टमॉर्टम करवाया गया। शुक्रवार शाम को ही इनका अंतिम संस्कार कराया गया।