Yuva Haryana

 देश में बदले गए कई राज्यों के राज्यपाल, देखिए पूरी लिस्ट

 
Governor of various State
 देश में कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए है, जो नए राज्यपाल नियुक्त हुए है वो इस प्रकार है_;

डॉ. हरि बाबू कम्भमपति: मिजोरम के वर्तमान राज्यपाल को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है। 

जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त): उन्हें मिजोरम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर: बिहार के वर्तमान राज्यपाल को केरल का राज्यपाल बनाया गया है।

आरिफ मोहम्मद खान: केरल के वर्तमान राज्यपाल को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

अजय कुमार भल्ला: पूर्व गृह सचिव को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों का कार्यभार संभालने की तिथि संबंधित राज्यपालों के पदभार ग्रहण करने के बाद से प्रभावी होगी।