Yuva Haryana

Monsoon Updates: केरल में आज दस्तक देगा मानसून, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश  

 
weather updates

Monsoon Updates: मानसून को लेकर इंतजार अब खत्म होने वाला है। इसी बीच मानसून को लेकर बड़ा अपडटे सामने आया है। दक्षिण पश्चिम मानसून पूर्वानुमान से एक दिन पहले यानी गुरुवार 30 मई को केरल तट और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में मानसून दस्तक दे सकता है। इस दौरान यहां पर झमाझम बारिश होने की आशंका है। 


भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार 29 मई  को कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। मौसम विभाग की मानें तो पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 5 जून है। 


इस दौरान यहां पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार समय से पहले मानसून दस्तक देने वाला है। जून के महीने के अंत तक उत्तर भारत में मानसून दस्तक दे सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।