Health Tips: गर्मियों में ज्यादा मैंगो शेक पीने वाले हो जाएं अलर्ट, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान
![mango shake](https://yuvaharyana.in/static/c1e/client/108013/uploaded/12fd9864930a2d90da1e51126857b039.jpg?width=968&height=545&resizemode=4)
बॉडी में हो सकती है पानी की अत्यधिक कमी
मैंगो शेक ( Mango shake) में नेचुरल शुगर के साथ साथ रिफाइंड शुगर की मात्रा भी अत्यधिक होती है। इसलिए जरूरत से ज्यादा इसके सेवन से डिहाइड्रेशन का शिकार भी हो सकते हैं।
पेट की समस्याएं
मैंगो शेक ( Mango shake) में शुगर की मात्रा भी जरूरत से अधिक होती है, जो पेट में कई तरह की समस्यायों का कारण बन सकती हैं। इसके सेवन से आपको अपच, एसिडिटी, गैस के जैसी कई तरह की प्रोब्लेम्स हो सकती हैं।
शरीर में बढ़ सकती है गर्मी
रोजाना मैंगो शेक पीने से पेट में गर्मी हो सकती है, जिसका कारण आम की तासीर है। इसे ज्यादा पीने से पेट में जलन और गर्मी हो सकती है।
बढ़ सकता है तेजी से वजन
वेट कंट्रोल करने का प्लान कर रहे हैं तो मैंगो शेक के ज्यादा सेवन को अवॉइड करना चाहिए। क्योंकि मैंगो शेक में ज्यादा मात्रा में चीनी और फैट होता है, इसके पीने से फैट बढ़ता है।
एलर्जी का खतरा
आम की तासीर गर्म होती है, इसलिए कई लोगों को ये फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचाता है। आम के ज्यादा सेवन से स्किन एलर्जी से लेकर से लेकर के स्वास्थ्य संबंधित कई सारी समस्याएं हो सकती हैं।