Yuva Haryana

 दर्दनाक: यमुनानगर में एक महीने के बच्चे की गला काटकर हत्या, परिजन एक दूसरे पर लगा रहे आरोप

 
Yamunanagar murder

Yamunanagar murder: यमुनानगर में एक महीने के बच्चे की गला रेत कर हत्या करने का दर्दनाक मामला सामने आया है। बच्चे का शव कपड़ों की गठरी में मिला। उसने मुंह, नाक और कान में रुई ठूंसी हुई थी।

Yamunanagar murder

एक दूसरे पर आरोप लगा रहे माता-पिता

बच्चे के पिता ने पत्नी पर बेटे को मारने का आरोप लगाया है। वहीं पत्नी ने दादी सास और ससुर पर शक जताया है। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला 2 अप्रैल को यमुनानगर के शिवपुरी कॉलोनी में सामने आया था।

Yamunanagar murder

बच्चे को हुआ था इंफेक्शन

मृतक बच्चे के पिता सुमित ने बताया कि बच्चे को इंफेक्शन हुआ था। पत्नी ने कहा कि अगले दिन उसे अस्पताल में दिखा देंगे। इस पर उसने कहा कि ठीक है। रात को बच्चे के साथ वह दोनों सो गए। रात करीब 2 बजे पत्नी ने बच्चे को दूध पिलाया औ फिर सो गई। सुमित ने कहा कि सुबह जब वह उठा तो बच्चा गायब मिला। पत्नी को पूछा तो उसने बताया कि बच्चा अंदर ही होगा, लेकिन बच्चा वहां नहीं था। उसे ढूंढने की कोशिश की।

इस बीच नजर कपड़ों की गठरी पर पड़ी। गठरी को बाहर ले आए। जब ताई ने उसे खोला तो उसमें बच्चा निकला। उसके नाक, मुंह और कानों में रुई ठूंसी हुई थी। सुमित ने कहा कि बच्चे को पत्नी ने मारा। पत्नी मेंटली कमजोर है। कई बार वो अपनेपन में नहीं रहती थी। गुस्से में आकर खुद को मारने लग पड़ती थी। उसका एक और भी बेटा है।

बच्चे का गला कटा मिला

पड़ोसी रोहित ने कहा कि जब वह बच्चे को दफनाने के लिए श्मशान घाट में लेकर गए तो दफनाने से पहले जब उसका मुंह खोल कर देखा तो गला कटा हुआ था। जिसको देखकर वहां पर खड़े लोग हैरान रह गए और एक दूसरे को कहने लगे यही कलयुग है, लेकिन किसी ने इंसानियत नहीं दिखाई की इसकी शिकायत पुलिस में कर दी जाए।

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि इन लोगों ने जानबूझकर शिकायत नहीं दी, लेकिन उसका गला कटा हुआ था। लगता था कि किसी तेजधार से गला कटा हुआ है। इसके बाद मामला मीडिया तक पहुंचा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद परिजन खुलकर सामने आए और थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

जांच अधिकारी जसवीर सिंह ने कहा कि उनके पास शिकायत आई है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में बच्चे के शव को बाहर निकाला जाएगा। इसके बाद पोस्टमॉर्टम करवा कर जो कुछ सामने आएगा, उसके मुताबिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।