Yuva Haryana

पानीपत में रफ्तार का कहर, टक्कर के बाद महिला को घसीटता ले गया कार ड्राइवर

 
ACCIDENT
पानीपत में रफ्तार का कहर, टक्कर के बाद महिला को घसीटता ले गया कार ड्राइवर

पानीपत शहर के NFL विकास नगर में एक कार की चपेट में आने की वजह से एक महिला की मौत हो गई।

मौके से फरार हो गया आरोपी

टक्कर लगने के दौरान महिला की जैकेट कार में अटक गई। जिसके बाद आरोपी ड्राइवर तेजगति से उसे 300 मीटर दूर तक घसीटता ले गया। इसके बाद वह उसे गंभीर हालत में मौके पर छोड़कर फरार हो गया। महिला को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी के खिलाफ शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

बिहार की रहने वाली थी सुधा

सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में बबलू यादव ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के नालंदा का रहने वाला है। हाल में वह पानीपत के राज नगर में रहता है। वह यहां एक कंपनी में अपनी पत्नी सुधा (38) के साथ काम करता है। 23 फरवरी की रात करीब 8 बजे दंपती कंपनी से घर के लिए पैदल-पैदल CISF रोड विकास नगर जा रहे थे।

तीन बच्चों की मां थी मृतका

जब वे गली नंबर 5 के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार सफेद कार नंबर HR06AG7152 ने उसकी पत्नी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी मौके पर जुटी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। महिला तीन बच्चों की मां थी।