Yuva Haryana

 UPSC 2023 का रिजल्ट घोषित: हरियाणा के कई युवाओं समेत HCS अफसरों को मिली कामयाबी

 
UPSC

Upsc result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन- 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया। जिसमें हरियाणा के कई युवाओं ने उपलब्धि हासिल की है। भिवानी में तोशाम के भावेश ख्यालिया ने 46 वीं रैंक पाकर IAS बनने का अपना सपना पूरा कर लिया है। वहीं खरहर गांव के बेटे शिवांश राठी ने भी 63 वीं रैंक हासिल कर आईएएस बन गए हैं। फिलहाल वह दिल्ली में एसडीएम के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Upsc result

शिवांश का परिवार बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 में रहता है। इससे पहले UPSC की रिजर्व लिस्ट में स्थान हासिल कर वह एसडीएम बने थे। वहीं सिरसा की कोमल गर्ग का 221 वां रैंक रहा है। चरखी दादरी के तरूण पाहवा का भी UPSC में सिलेक्शन हुआ है और उनकी 231 वीं रेंक आई है।

Upsc result

कुल 352 महिला अभ्यर्थियों का हुआ चयन

सिविल सेवा के लिए कुल 664 पुरुष और 352 महिलाओं का चयन किया गया है। यूपीएससी के मुताबिक अलग-अलग चरणों में आयोजित किए गए इंटरव्यू में कुल 2,800 से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस पूरी प्रक्रिया के उपरांत सिविल सर्विस (आईएएस, आईएफएस, आईपीएस व अन्य केंद्रीय पद) पर चयनित हुए उम्मीदवारों के नाम व रोल नंबर उनकी रैंक के हिसाब से जारी किए गए हैं।

हरियाणा खेल विवि कुलपति की बेटी का भी चयन

हरियाणा में खेल विश्विवद्यालय के कुलपति और उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी का भी यूपीएससी में चयन हुआ है। वह पिछले दो सालों से तैयारी कर रही थीं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह 6 वर्षों तक भारतीय बैडमिंटन टीम में सीनियर और जूनियर में खेल चुकी हैं। कुहू के पास 20 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मेडल भी हैं। कुहू देश की पहली ऐसी महिला आईपीएस होंगी, जिन्होंने इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है।