Yuva Haryana

 आज बिरज में होली है रसिया....देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है होली का त्योहार

 
आज बिरज में होली है रसिया
Holi: देशभर में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। देशभर के मंदिरों में सुबह से ही भक्त अबीर-गुलाल उड़ा कर होली मना रहे हैं। उत्तर प्रदेश के वाराणसी, मथुरा-वृंदावन में सड़कें रंग से सराबोर लोगों से भरी हुई हैं। अयोध्या के राम मंदिर में विराजे बालक राम की भी पहली होली है। भगवान के लिए कचनार के फूलों से खास गुलाल बनाया है। रामलला को कचौड़ी, गुजिया, खीर, पूड़ी समेत अन्य व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।आज बिरज में होली है रसिया

मंदिरों में भगवान संग होली खेल रहे श्रद्धालु

रविवार 24 मार्च को उज्जैन के महाकाल मंदिर के आंगन से होली की शुरुआत हुई थी। शाम से लेकर देर रात तक देश भर में होलिका दहन किया गया। भद्रा काल लगने के कारण कई जगहों पर रात 11 बजे के बाद ही होलिका दहन किया गया।

बिहार में होली कल 26 मार्च मंगलवार को मनाई जाएगी। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा 2 दिन होने से ऐसी स्थिति बनी है। 24 को होलिका दहन के एक दिन बाद 26 को होली मनाई जाएगी।

आज बिरज में होली है रसिया

होली की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की बधाई दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लेह में जवानों के साथ होली मनाई।

आज बिरज में होली है रसिया