सुहागरात के दिन आधी रात को घर लौटी दुल्हन, जाने क्या था पूरा मामला
Mar 6, 2024, 14:17 IST

Viral News:शादियों के सीजन में एक से बढ़कर एक कहानियां और वीडियो सामने आ रहे हैं. इनमें से कुछ वीडियो और कहानियाँ मज़ेदार हैं और कुछ दुखद हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा से सामने आया है, जहां सुहागरात की रात दुल्हन ससुराल छोड़कर मायके पहुंच गई। दुल्हन की हरकत से आधी रात को दोनों परिवारों के बीच जमकर हंगामा हुआ। फिलहाल दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर दोनों परिवारों को शांत करा दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरोहा निवासी एक युवक की शादी 29 फरवरी को शहर के दूसरे मोहल्ले की लड़की से हुई थी। दोनों की शादी पूरे धूमधाम से हुई, सभी रीति-रिवाजों का पालन किया गया। शादी के बाद जब दुल्हन अपने ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि उसका पति दूसरे समुदाय से जुड़ा है.
इसके बाद गुस्साई दुल्हन ने मौके पर हंगामा करना शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर उसके मायके से भी परिजन पहुंच गये। इसके बाद नई नवेली दुल्हन एक घंटे के अंदर ही ससुराल में रहने से इनकार करते हुए अपने मायके लौट आई। किसी भी कीमत पर ससुराल जाने से इंकार कर दिया। हालांकि, शनिवार को कुछ रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच पूरा विवाद सुलझ गया