Yuva Haryana

सुभाष बराला ने ली राज्यसभा की शपथ, पूर्व CM के माने जाते हैं करीबी, निर्विरोध हुआ था चुनाव

 
​​SUBHASH BARALA

हरियाणा बीजेपी नेता सुभाष बराला ने आज नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बराला डीपी वत्स की जगह राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। सुभाष बराला हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके मनोहर लाल खट्‌टर के करीबी माने जाते हैं।

अभी तक उच्चतम पद पर रहें बराला

2019 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी उन्हें नवंबर 2020 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार द्वारा हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया। इस पद पर रहते हुए ही तीन माह पूर्व नवंबर 2023 में उन्हें हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण की कार्यकारी समिति का चेयरमैन भी नियुक्त किया गया।

 सुभाष बराला

आज से शुरू हुआ राज्यसभा का कार्यकाल

हरियाणा से राज्यसभा के लिए नामांकन भरने वाले भाजपा के प्रत्याशी सुभाष चंद्र बराला ने ही नामांकन किया था। विपक्षी दलों ने उनके खिलाफ कोई भी प्रत्याशी नहीं उतारा था। इस कारण से भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा नामित रिटर्निंग ऑफिसर (RO) आईएएस डॉ. साकेत कुमार द्वारा उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया था। बराला का कार्यकाल 3 अप्रैल यानी आज से शुरू हो जाएगा।

​​SUBHASH BARALA

पूर्व CM के करीबी माने जाते हैं बराला

वर्ष 2019 का विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने सुभाष बराला को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो का चेयरमैन बना दिया। इससे पहले वह हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। चूंकि, बराला सीएम मनोहर लाल के करीबी हैं, इसलिए इस बार सीएम ने खुद उनके नाम को लेकर लॉबिंग की। इस पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से खुद चर्चा की।