Yuva Haryana

फ्लाई ओवर से नीचे गिरी तेज रफ्तार कार: 3 लोग गंभीर घायल, दिल्ली-जयपुर हाइवे पर लंबा जाम

 
गुरुग्राम में फ्लाई ओवर से गिरी तेज रफ्तार कार:
Gurugram accident: गुरुग्राम में दिल्ली जयपुर एक्सप्रेस-वे पर बीती रात एक बड़े हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। एक तेज रफ्तार कार झाड़सा चौक फ्लाई ओवर से अचानक नीचे जा गिरी।

फ्लाई ओवर से नीचे गिरी कार

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ट्रेफिक पुलिस भी पहुंची और कार में सवार 3 व्यक्तियों को घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में कार को वहां से हटाया गया।  हादसे के कारणों की छानबीन हो रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात तकरीबन 9 बजे एक कार दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रही थी। इसमें में तीन लोग सवार थे। तेज रफ्तार यह कार झाड़सा चौक फ्लाई ओवर पर पहुंची तो असंतुलित होकर नीचे जा गिरी। कार नीचे गिरते ही आसपास हड़कंप मच गया। कुछ ही दरे में पूरे हाईवे पर जाम लग गया।

गुरुग्राम में फ्लाई ओवर से गिरी तेज रफ्तार कार:

अस्पताल में नाजुक घायलों की स्थिति

झाड़सा चौक फ्लाई ओवर से नीचे गिरी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने इसमें फंसे तीन लोगों को बाहर निकाला ओर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। गुरुग्राम पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवान भी कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि अस्पताल में दाखिल घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शी पंकज ने बताया कि वह फ्लाई ओवर के नीचे से जा रहे थे। अचानक से बहुत जोर से आवाज आई और वह घबरा गए। उन्होंने देखा की कार फ्लाई ओवर के बीच से निकल नीचे आ गिरी। पंकज की माने तो गाड़ी में 3 युवक सवार थे। तीनों बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। इसके बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया।

गुरुग्राम में फ्लाई ओवर से गिरी तेज रफ्तार कार: