Yuva Haryana

 सोनीपत: मजदूरों ने मनचलों को सिखाया सबक, युवतियों को छेड़ना पड़ा भारी, पुलिस ने मंगवाई माफी

 
Sonipat manchali:
Sonipat manchali: सोनीपत अनाज मंडी में काम कर रहे मजदूरों ने मनचलों को सबक सिखाया। फिर पुलिस को बुलाकर मनचलों से माफी तक मंगवाई।

मजदूर महिलाओं को छेड़ना पड़ा भारी

सड़कों का नवीनीकरण करने वाली लेबर में शामिल महिलाएं मशीन के साथ काम कर रही थी। इसी दौरान तीन मनचले लड़के लेबर की दो लड़कियों को गलत इशारे करने लगे। लड़कियों ने तुरंत लेबर पर काम कर रही दूसरी महिलाओं और पुरुषों को बताया।

पुलिस ने मनचलों से मंगवाई माफी

जब उन्होंने लड़कों को इशारे करते देखा तो तुरंत पकड़ने के लिए पीछे दौड़े। उन्होंने दो लड़कों को पकड़ लिया, लेकिन तीसरा भागने में कामयाब हो गया। दोनों की थप्पड़ और मुक्कों से खूब पिटाई की। उनके कपड़े फाड़कर अर्धनग्न कर दिया। बाद में डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस दोनों को थाने ले गई। पुलिस ने दोनों लड़कों से उन लड़कियों के पैर पकड़वाकर माफी मंगवाई। उनसे बार-बार बहन बुलवाया। माफी नामें के बाद छोड़ दिया गया। लड़की यूपी की रहने वाली थी जो वर्तमान में कैथल रह रहे हैं।