Yuva Haryana

सोनीपतमहिला को तीसरी मंजिल से फेंका, अस्पताल में मौत, आरोपी के खिलाफ दर्ज मामला

 
सोनीपत:murder

Sonipat murder: सोनीपत में एक महिला की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक कर हत्या कर दी गई। महिला यहां अपने बेटे के साथ रहती थी। नीचे गिरने से महिला की टांगे टूट गई। पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति को उसने मामले की जानकारी दी, जिसे पड़ोसी ने वीडियो में शूट किया है। महिला को धक्का देने वाला उसका परिचित है, जिस पर थाना राई में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

सोनीपत:murder

पड़ोसियों ने देखी वारदात

जानकारी अनुसार सोनीपत के बढ़मलिक की सहारा कालोनी में महिला पूनम (32) अपने 8 साल के बच्चे के साथ करीब एक महीने से रह रही थी। वह मूलरूप से गांव ताजपुर जिला सीकर (राजस्थान) की रहने वाली थी। उसका पति सुरेश राजस्थान में ही रहता है। इसी बिल्डिंग में रहने वाले असमत (37) ने बताया कि करीब साढ़े पांच बजे उसे शोर सुनाई दिया। वह बाहर आए तो नीचे गली में भीड़ लगी थी। कमरा नंबर-29 में में रहने वाली पूनम जमीन पर पड़ी थी।

सोनीपत:murder

मरने से पहले पूनम ने बताया आरोपी का नाम

असमत ने बताया कि उसने तुरंत डायल 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। नीचे गिरने से पूनम के दोनों पांव टूट गए थे। लेकिन वह बोल रही थी। इस बीच पूनम ने उसे बताया कि मुझे चन्दन चौरसिया ने छत से धक्का दिया है। उसने उसकी मोबाइल फोन से वीडियो भी बनाई। वह छत से गिरने बारे चन्दन चौरसिया का नाम ले रही थी। पुलिस ने भी जमीन पर पड़ी महिला के बयान लिए और उसने जो कुछ कहा, उसका वीडियो भी बनाया।

इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

पूनम को एम्बुलेंस आने पर इलाज के लिये सरकारी अस्पताल सोनीपत में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने घायल पूनम को PGI रोहतक रेफर कर दिया। बाद में पूनम की मौत हो गई। असमत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि किसी बात के चलते चन्दन चौरसिया ने पूनम को छत से गिराकर (धक्का देकर) उसकी हत्या कर दी है।

चंदन चौरसिया के खिलाफ धारा 302 IPC  के तहत दर्ज मामला

थाना राई के जांच अधिकारी ASI अजमेर ने बताया कि महिला के तीसरी मंजिल से गिरने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा था। वहां पर उसे असमत नाम का युवक मिला। उसने पूनम के नीचे गिरने और उसके दिए बयान के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने चंदन चौरसिया के खिलाफ धारा 302 IPC में मामला दर्ज कर लिया है। वह महिला का परिचित बताया जा रहा है। वारदात के बाद से फरार है। महिला के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है।