Yuva Haryana

Sonipat parali fire: सोनीपत में अज्ञात ने लगाई 20 एकड़ की पराली में आग, मामले को लेकर पुलिस के पास पहुंचा किसान

 
parali aag
Sonipat parali fire: सोनीपत में अज्ञात ने लगाई 20 एकड़ की पराली में आग, मामले को लेकर पुलिस के पास पहुंचा किसान

Sonipat parali fire:

सोनीपत में किसान को नुकसान पहुंचाने कि लिए पराली में आग लगाने का मामला सामने आया है। पराली 20 एकड़ की थी और इससे किसान को लाखों का नुकसान हुआ है। किसान ने कहा है कि उसे जानबूझ कर नुकसान पहुंचाया गया है। पुलिस ने फिलहाल गोहाना सदर थाना में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

किसान ने पुलिस को दी जानकारी

सोनीपत-गोहाना रोड पर स्थित गांव जौली के अमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसने गांव के धर्म सिंह की जमीन बाधे पर ली हुई है। इस खेत में उसने अपनी 20 किले (एकड़) की धान की पराली एकत्र करके ढ़ेर लगाकर रखी हुई थी। 27/28 जनवरी की रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान बूझ कर उसे नुकसान पहुंचाने की नीयत से पराली के ढ़ेर में आग लगा दी।

 

पराली जलने से हुआ लाखों का नुकसान

अमन ने बताया कि 28 जनवरी को दिन में उसके खेत का पडोसी विश्सन उर्फ सिंटू निवासी जौली खेत में गया था तो पराली में आग लगी थी। उसने इसकी सूचना उसे दी। इसके बाद वह अपने खेत में मौके पर पहुंचा तो देखा कि पराली पूरी तरह जल चुकी थी। 20 एकड़ की पराली जलने से उसे लाखों का नुकसान हुआ है और ये किसी ने जान बूझ कर किया है।

 

अज्ञात के खिलाफ दर्ज मामला

गोहाना सदर थाना में पुलिस ने अमन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 435 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आग लगाने वाले के बारे में सुराग तलाशा जा रहा है।