Yuva Haryana

 हरियाणा में पड़ेगा भयंकर कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 
WEATHER UPATE
 

हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट जारी हुई है.  मौसम विभाग ने 7-8 दिसंबर को कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 7 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी या बारिश हो सकती है।इसके प्रभाव से 8 दिसंबर को हरियाणा के कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।

रात के तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने 7-8 दिसंबर को पंजाब और हरियाणा में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।वहीं, दो दिन से दिन में चल रही पहाड़ी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इसके कारण दिन के तापमान में करीब 1 डिग्री की कमी आई है। रोहतक में यह 23.9 डिग्री पर आ गया। वहीं, प्रदेश में रात के तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

।कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि अभी सूबे में मौसम खुश्क रहने की संभावना है।

पहाड़ों में रात से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा की दिशा में बदलाव होने से बादल छाने के आसार लगातार बने हुए हैं, इससे रात और दिन के तापमान में कमी आने के आसार बन रहे हैं