इन जिलों में भारी ठंड की चेतावनी, शीत लहर ये ठिठुरेगा हरियाणा
हिसार का न्यूनतम तापमान 24 घंटे में तीसरे दिन सबसे कम रहा। सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री पर पहुंच गया था। हालांकि इसमें बढ़ोतरी हुई है। अब शीतलहर के कारण रात के तापमान के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
वहीं, स्मॉग की संभावना भी फिर से शुरू हो गई है। आईएमडी के अनुसार अगले चार दिन तक शीतलहर जारी रह सकती है। पंचकूला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन हो या रात, तापमान गिरने से लोग ठंड से बच रहे हैं
पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी से भी ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को प्रदेश के आठ जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 10 दिसंबर से फिर हल्की गति से उत्तरी और उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलेंगी। प्रदेश में एक्यूआई 200 से नीचे आ गया है। हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार आया है।
हरियाणा के बहादुरगढ़ का एक्यूआई सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया, यहां यह 178 रहा। हालांकि यह 200 से नीचे रहा।हरियाणा में एक्यूआई 200 से नीचे आ गया है। यमुनानगर का एक्यूआई सबसे ज्यादा करीब 193 दर्ज किया गया। वहीं अन्य जिलों फरीदाबाद का 187, गुरुग्राम का 176, जींद का 174, अंबाला का 170, रोहतक का 169, हिसार का 168, बहादुरगढ़ का 167, कुरुक्षेत्र का 157 दर्ज किया गया।
कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि अभी सूबे में मौसम खुश्क रहने की संभावना है। पहाड़ों में रात से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा की दिशा में बदलाव होने से बादल छाने के आसार लगातार बने हुए हैं, इससे रात और दिन के तापमान में कमी आने के आसार बन रहे हैं। हालांकि मौसम खुलने से और पहाड़ों की हवाओं से आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।