Yuva Haryana

रेवाड़ी: घर में घुसकर कैश समेत 10 लाख रुपए के गहनों की चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस

 
Rewari chori

Rewari chori: रेवाड़ी जिले के गांव खंडोडा स्थित घर में शुक्रवार की रात चोरी हो गई। चोर करीब साढ़े 10 लाख रुपए कीमत के गहने चोरी कर ले गए। सुबह परिवार के लोग जब उठा तो खुद को कमरों के अंदर बंद पाया। कमरों के बाहर से कुंडी लगाकर कपड़ों से बांधा हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बावल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक कमरे का लॉक टूटा मिला

मिली जानकारी के अनुसार, गांव खंडोडा निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह गांव के नंबरदार है। शुक्रवार (12 अप्रैल) की रात वह खुद प्लॉट में तो परिवार के अन्य सदस्य घर में सोए हुए थे। सुबह जब घर में सो रहे सदस्य उठे तो उनके कमरे बाहर से बंद मिले। इसके बाद उन्होंने आवाज देकर दरवाजे खुलवाएं तो एक कमरे का लॉक टूटा मिला। इस कमरे में रखी संदूक का सामान बिखरा हुआ और उसका लॉक भी टूटा मिला।

Rewari chori

घर के बाहर बाहर पड़ी थी संदूक

संजय कुमार ने बताया कि घर के बाहर ही उनकी संदूक भी पड़ी हुई थी। सामान चेक करने पर 3 सोने की चैन (6 तोला), 1 सोने की झुमकी (2 तोला), एक जोड़ी सोने के टॉपस (1-1/2 तोला), 2 सोने के ओम (2 तोला), चार सोने की अगुंठी (2 तोला), चांदी की अगुंठी 2, चांदी का पाजेब 6 जोड़ी, चांदी के गिलास 2, चांदी की चुटकी 4 जोड़ी, 1 चांदी की इंडी, चांदी के 2 बिस्किट 250 ग्राम, एक चांदी का गड़वा, 2 जोड़ी चांदी की पातड़ी के अलावा अन्य सामान गायब मिला।

सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

संजय कुमार ने चोरी की सूचना तुरंत बावल थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। संजय ने बताया कि चोरी हुए गहने की कीमत करीब साढ़े 10 लाख रुपए है।

इनमें 13 तोला सोना और 1 किलोग्राम चांदी शामिल है। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक कर रही है, जिससे चोरों का सुराग लगाया जा सके।