Rewari amit hatyakand: अमित हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, साथी कर्मचारी ने उतारा मौत के घाट, मेहनत से रोजी रोटी कमाना पड़ा भारी

Rewari amit hatyakand:काफी दिनों बाद रेवाड़ी के क्रेन ऑपरेटर मर्डर के खुलासे में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अमित की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके साथ ही कंपनी में काम करने वाले मनोज कुमार ने की है।
बड़ी क्रेन पर काम करना चाहता था आरोपी
मनोज यूपी के जिला फतेहपुर के नया गांव पुरवा सुल्तानपुर घोष का रहने वाला है। रेवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा की कंपनी में मृतक अमित कर्मचारी था। पुलिस के अनुसार अमित और मनोज दोनों भिवाड़ी के कस्बे की उत्तम स्टील कंपनी में क्रेन ऑपरेटर की जॉब करते थे। सेक्टर-6 थाना पुलिस के मुताबिक, बड़ी क्रेन को ऑपरेट करने के लिए ज्यादा पैसे मिलते थे। वहीं छोटी क्रेन को ऑपरेट करने में कम पैसे मिलते थे। मृतक अमित कुमार बड़ी क्रेन का ऑपरेटर था। वह कंपनी में अपने अच्छे संबंधों के चलते बड़ी क्रेन पर कार्य करते हुए ज्यादा पैसे कमाता था। बस यही उसकी मौत का कारण बन गया।
मेहनत से रोजी रोटी कमाना पड़ा भारी
अमित शुक्रवार को ड्यूटी पर तो गया था, लेकिन इसके बाद वह रूम पर नहीं लौटा। अगले दिन शनिवार को उसकी लाश बरामद हुई थी। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि रात में आरोपी मनोज ने उसे शराब पिलाई और उसकी हत्या कर सिर और चेहरा पत्थर से कुचल दिया।
पुलिस ने खुलासा किया है कि उसका साथी मनोज कुमार बड़ी क्रेन पर काम करना चाहता था। ताकि उसे भी ज्यादा तनख्वाह मिल सके, लेकिन अमित के होते उसे बड़ी क्रेन पर काम नहीं दिया जा रहा था। इसी बात को लेकर वह अमित से चिढने लगा था। इसी खुन्नस के चलते शुक्रवार की रात मनोज ने अमित को पहले तो शराब पिलाई और फिर पत्थर से चोट मार कर उसकी हत्या कर दी। साथ ही पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा बुरी तरह कुचल दिया।
ड्यूटी के बाद नहीं लौटा घर
मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के जिला आजमगढ़ के गांव मेहमानी निवासी अमित कुमार काफी समय से धारूहेड़ा के गुर्जर घटाल की कर्ण कुंज कॉलोनी में दिनेश के मकान में किराये पर रहता था। शुक्रवार को वह ड्यूटी पर तो गया, लेकिन वापस रूम पर नहीं लौटा। अगले दिन शनिवार को उसकी डेडबॉडी गुर्जर घटाल में ही खेतों के समीप खून से लथपथ मिली थी। पास में खून से सना हुआ पत्थर मिला था। उसके चेहरे को बुरी तरह कुचला हुआ था।
पुलिस का मानना था कि जिस तरह से लाश की पहचान मिटाने के लिए मुंह व सिर को कुचलने का प्रयास किया गया था उसे देखकर अंदाजा लगाया गया कि हत्या में कोई ना कोई परिचित ही शामिल है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि जिस कंपनी में मृतक व हत्यारोपी दोनों क्रेन ऑपरेटर के रूप मे काम करते थे। उसी कंपनी में बड़ी क्रैन का ऑपरेटर बनने के लिए मनोज कुमार ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। सोमवार को मनोज को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।