Yuva Haryana

रेवाड़ी: जमीनी विवाद में दो भाईयों के बीच झगड़ा, तेजधार हथियारों से हमला, 10 घायल

 
रेवाड़ी: जमीनी विवाद

Rewari zamini vivad: रेवाड़ी के बावल कस्बा में पड़ने वाले गांव प्राणपुरा में जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में दोनों पक्ष के करीब 10 लोग घायल हो गए। जिनमें बुजुर्ग पति-पत्नी की हालात चिंताजनक बनी हुई है। खून से लथपथ घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों पक्ष की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रेवाड़ी: जमीनी विवाद

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष

गांव प्राणपुरा निवासी छोटेलाल के दो बेटे सूबेदार रूपराम और जगदीश में खेती की जमीन को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। दोनों पक्षों में जमीन का 40 वर्ष पूर्व बंटवारा भी हो गया था। लेकिन दोनों पक्ष संतुष्ट नहीं थे। हमले में घायल नवल सिंह ने बताया कि खेत की जमीन को लेकर ही झगड़ा हुआ। दूसरे पक्ष ने उन पर तेजधार हथियार जिनमें तलवार से भी हमला किया। रविवार को इसी जमीन को लेकर फिर से विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चलने लगे। संघर्ष में कई लोग घायल हो गए हैं। कई लोगों पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। करीब आधे घंटे तक जमकर संघर्ष हुआ।

10 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

सूचना पाकर बावल थाना प्रभारी लाजपत दलबल सहित मौके पर पहुंचे और सभी 10 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में जगदीश उसकी पत्नी ब्रह्मा देवी की हालात गंभीर बनी हुई है। उसके दो पुत्र नवल व विक्रम भी घायल हुए है। दूसरे पक्ष के रूपराम, उसके पुत्र कप्तान, सुंदर, लक्ष्मण, सुरेन्द्र व नरेन्द्र गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बावल एसएचओ लाजपत ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।