Yuva Haryana

 चंडीगढ़ में अब हर बुधवार होगी जनसुनवाई, प्रशासक ने अधिकारियों को दिए निर्देश

 
Chandighar
Chandighar:चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने चंडीगढ़ के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बुधवार को वह किसी प्रकार की कोई बैठक न करें। इस दिन सिर्फ लोगों की समस्याएं सुनी जाएं। बुधवार को पूरे दिन अधिकारी अपने कार्यालय में मौजूद रहें, ताकि समस्या लेकर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। प्रशासक का यह आदेश 20 मार्च को आने वाले बुधवार से लागू हो जाएगा।

दोपहर 12 से 1 बजे के बीच सुनी जाएंगी समस्याएं

पहले भी चंडीगढ़ में इस तरह के आदेश जारी हुए थे। इसमें अधिकारियों को दोपहर 12:00 से 1:00 बजे के बीच में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए कहा गया था। लेकिन इस दौरान सभी अधिकारी किसी न किसी बैठक में बिजी होते थे। इस कारण लोगों से उनकी मुलाकात नहीं हो पाती थी। अब प्रशासक की तरफ से यह नए आदेश जारी किए गए हैं। इस पर कितना अमल किया जाता है यह अभी देखा जाएगा।

लोगों की नहीं हो पाती मुलाकात

सरकारी दफ्तरों में ज्यादातर लोग परेशान होकर वापस घर लौट जाते हैं। वह घंटों अधिकारियों के दफ्तरों के बाहर इंतजार करते रहते हैं। इसके बाद भी उनकी मुलाकात नहीं हो पाती है। अधिकारी किसी न किसी बैठक में व्यस्त होते हैं। इसकी वजह से लोगों को परेशान होना पड़ता है। इसको देखते हुए प्रशंसक की तरफ से अब यह आदेश जारी किए गए हैं।