Yuva Haryana

8 नगर निगमों में चुनाव की तैयारी, आयोग ने वोटर लिस्ट का शेड्यूल जारी किया, देखिए

 
Election Nikay Haryana  हरियाणा शहरी निकाय चुनाव को लेकर आई अपडेट, इस दिन हो सकते है चुनाव

हरियाणा के 8 नगर निगमों में जल्द चुनाव हो सकते हैं। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य चुनाव आयोग ने इसकी कार्रवाई शुरू कर दी है। आयोग ने वोटर सूची में इसी महीने जरूरी बदलाव कर 6 जनवरी को वोटर लिस्ट फाइनल करने की तैयारी कर ली है। इसके बाद जनवरी में ही चुनावों की घोषणा की जा सकती है।

इससे पहले 4 दिसंबर को हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट में कहा था कि 4 जनवरी को वह निगम चुनाव का नोटिफिकेशन जारी कर देंगे। इसके एक महीने के भीतर चुनाव करवाकर 4 फरवरी को रिजल्ट भी घोषित कर देंगे।

प्रदेश में कुल 11 नगर निगम हैं। जिनमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, रोहतक, हिसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद का कार्यकाल पूरा हो चुका है। मानेसर नगर निगम गठित होने के बाद वहां अभी तक चुनाव ही नहीं हुए हैं। इस वक्त सिर्फ पंचकूला में ही मेयर है और उनका कार्यकाल 2026 तक है।

इसके अलावा अंबाला की मेयर शक्तिरानी शर्मा और सोनीपत के मेयर निखिल मदान भाजपा की टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बन चुके हैं। हालांकि यहां मेयर का कार्यकाल अभी 1 साल का बाकी है।