Yuva Haryana

 आम आदमी के लिए जरुरी खबर, हरियाणा में 2 दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, बढ़ सकती है हड़ताल

 
​​​​petrol

Haryana petrol pump: आम आदमी के लिए ये बेहद ही जरुरी खबर है। हरियाणा में 30 और 31 मार्च को सभी प्राइवेट पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। कमीशन न बढ़ाने पर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन हरियाणा ने इसका ऐलान किया है। 30 मार्च को सुबह 5 बजे से लेकर एक अप्रैल को सुबह 5 बजे तक हड़ताल रहेगी। जबकि सरकारी पंप खुले रहेंगे। हरियाणा में कुल 4 हजार पेट्रोल पंप हैं। जिनमें से 350 सरकारी हैं, बाकी सभी प्राइवेट हैं। यहां रिलायंस के करीब 700 पेट्रोप पंप है। इनके हड़ताल में शामिल होने पर संशय है। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजीव चौधरी ने बताया कि बीते 7 सालों से सरकारी तेल एजेंसियों द्वारा पंप डीलरों का कमीशन नहीं बढ़ाया गया

पेट्रोल पंप डीलरों में गहरा रोष

सभी पेट्रोल पंप डीलरों में गहरा रोष है। कमीशन में बढ़ोतरी करने के लिए कई बार सरकारी एजेंसियों से बातचीत का दौर भी चलाया, लेकिन किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं हुई। अब पंप बंद करने का फैसला लिया है। हालांकि इस फैसले से आमजन को परेशानियों से जूझना पड़ेगा। दूसरी ओर ट्रांसपोर्ट से जुड़े कारोबार भी प्रभावित होंगे।

तेल कमीशन में बढ़ोतरी की मांग

संजीव चौधरी ने कहा कि एक अर्से से सभी पेट्रोल पंप डीलर्स सरकारी एजेंसियों से तेल कमीशन में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। जब पेट्रोल करीब 65 रुपए था, तब से दो रुपए प्रति लीटर डीजल और तीन रुपए पेट्रोल पर कमीशन दिया जा रहा है। अब तेल करीब 100 रुपए के आसपास है, पर कमीशन नहीं बढ़ाया गया।petrol diseal

बढ़ सकती है हड़ताल

उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप डीलरों की हड़ताल को देखते केंद्रीय तेल एजेंसियों ने गुरुवार को दिल्ली में एक अहम बैठक भी बुलाई। जहां पर एजेंसियों के नुमांइदों से तेल कमीशन पर चर्चा की। बैठक में कोई उचित समाधान नहीं निकला है। इन दो दिनों के बाद ये हड़ताल अनिश्चित समय में तब्दील भी की जा सकती है।

पानीपत में 3 सरकारी पेट्रोल पंप

पानीपत में 3 सरकारी पेट्रोल पंप हैं। ये स्काईलार्क, शुगर मिल और असंध रोड पर स्थित हैं। 2 दिन प्राइवेट पंप बंद होने पर लोग यहां तेल भरवा सकते हैं।