Yuva Haryana

पानीपत: टास्क पूरा करने पर आप जीतेंगे शानदार इनाम...और फिर हुई 31.64 लाख रुपए की ठगी

 
thagi
Panipat thagi: हरियाणा में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। अब पानीपत शहर की रहने वाली प्राइवेट टीचर साइबर ठगों का शिकार बन गई। टीचर को टेलीग्राम पर टास्क पूरे करने के नाम पर ठगों ने अपने झांसे में लिया। इसके बाद उससे अलग-अलग समय में टास्क पर रुपए लगवा लिए।

31 लाख 64 हजार रुपए की ठगी

उससे कुल मिलाकर 31 लाख 64 हजार रुपए ले लिए। जब महिला टीचर रुपए निकालने लगी, तो वह नहीं निकले। उससे और रुपए मांगे गए तो ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी गई।

thagi

वॉट्सऐप पर आया था मैसेज

साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में भूमिका ने बताया कि वह विराट नगर की रहने वाली है। वह एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। 31 मार्च 2024 को उसके वॉट्सऐप पर एक मैसेज आया। जिसमें उसे कुछ टास्क पूरे करने के बदले में पार्ट टाइम जॉब करने का ऑफर दिया गया था। उसने पहले उनके तीन टास्क पूरे कर दिए।

करीब 269 सदस्य थे

जिसके बदले में उन्होंने उसे 150 रुपए दिए। फिर उन्होंने आगे के टास्क पूरे करने के लिए टेलीग्राम पर वनीता देसाई नाम की महिला से बात करने को कहा। वनीता ने उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया। जहां करीब 269 सदस्य थे। इसके बाद उन्होंने उसे ग्लोबल इंडिया का यूजर आईडी नंबर और पासवर्ड दे दिया।

यहां उसे निर्मला नाम की महिला ने 9000 नाम के एक ग्रुप में जोड़ लिया। उसने कहे अनुसार अलग-अलग कई टास्क पर क्रमशः 26000, 10000, 1,08,000 चौथे टास्क में 3,20,000, पांचवें में 5,00,000, छठे में 1,88,000 व आखिर में 50,000 रुपए इन्वेस्टमेंट करवा दिए।

रिश्तेदारों से पैसे लगाने को कहा

3 अप्रैल को उसके पास इन्वेस्टमेंट करने के पैसे नहीं थे। फिर उसे अपने दोस्तों व रिश्तेदारों से पैसे लगाने को कहा। उन्होंने करीब साढ़े 9 लाख रुपए लगा दिए। जब टीचर ने उक्त राशि निकलवानी चाही तो वह रिजेक्ट हो गई।