Yuva Haryana

पानीपत:घर में घुसकर महिला के साथ लूट, ससुर के आने पर भागा बदमाश, लोगों ने की पिटाई

 
panipat loot
Panipat loot:पानीपत शहर में अब लोग घर में भी सुरक्षित नहीं रह गए है। यहां घर में घुसकर एक बदमाश ने पिस्तौल की नोक पर लूटपाट करने की कोशिश की और महिला को घायल तक कर दिया।

सुसर के आने पर भागा बदमाश

न्यू विजय नगर स्थित एक मकान में हथियारबंद बदमाश ने महिला को गन पॉइंट पर लूट लिया। बदमाश ने महिला से मंगलसूत्र और टाप्स लूटे। ससुर मौके पर पहुंचा, तो बदमाश ने उसकी ओर दो बार गोली चलानी चाही। ट्रिगर दबाया, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकला।

लोगों ने की बदमाश की पिटाई

जिसका ससुर ने पीछा कर पड़ोसियों की मदद से उसे पकड़ लिया। बदमाश की लोगों ने खूब पिटाई भी की। पुलिस मौके पर पहुंची। अचेत पड़े बदमाश के पास से पुलिस ने पिस्तौल, लूटे हुए आभूषण समेत अन्य चीजें बरामद की हैं। अचेत अवस्था में उसे सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल महिला ने बताई आपबीती

घायल मनीषा ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे का टाइम था। मैं अपनी 8 माह की बेटी कियारा के साथ खेल रही थी। साथ ही रात के खाने की भी तैयारी कर रही थी। पति विकास एक फ्लैक्स की दुकान पर काम करता है। ससुर वजीर एक निजी बैंक में सफाई कर्मी है। सास सरोज भी काम करने जाती है।

सभी रात करीब साढ़े 8 बजे तक रोजाना घर आ जाते हैं। इसलिए घर का दरवाजा भीतर से बंद नहीं किया हुआ था। अचानक किसी ने दरवाजा खटखटाया और गेट खोलते हुए भीतर एक युवक घुस गया। उसने मास्क लगाया हुआ था। युवक से पूछा कि आप कौन हो? जिस पर उसने मुझसे ही पूछा कि आपके पापा कहां हैं? मैंने कहा कि वे काम पर गए हुए हैं, थोड़ी देर में आ जाएंगे।

बदमाश से नाम पूछा, तो तान दी पिस्तौल

मैंने, जब उससे पूछा कि आप कौन हो, क्या काम है। इतना कहते ही बदमाश ने एक दम पिस्तौल निकाली और मेरी तरफ तान दी। मुझे कहा कि चुपचाप बता कैश कहां रखा है, ज्वेलरी कहां रखी है। मैंने कहा कि कुछ भी नहीं है। इसी बीच उसने गले में पहना हुआ मंगलसूत्र पर झपटा मारा और वह ले लिया।