Yuva Haryana

 पानीपत: घायल JBT टीचर ने तोड़ा दम, होली के दिन भतीजे ने मारी थी गोली

 
 firing
Panipat firing: पानीपत में होली की खुशियों के बीच रिश्तों का खून होने का मामला सामने आया। होली के दिन घायल जेबीटी टीचर की आखिरकार अब मौत हो गई। दरअसर होली के दिन JBT टीचर को उसके भतीजे ने पेट में गोली मार दी। व्यक्ति घायल अवस्था में दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती था। वह 40 घंटे अपनी जिंदगी और मौत के बीच लड़ा। आखिर में मंगलवार देर रात उसने दम तोड़ दिया।

हत्या का मामला दर्ज

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने हत्या के प्रयास के दर्ज मामले में धाराएं बदलते हुए हत्या की धारा जोड़ दी है। शव को दिल्ली से पोस्टमॉर्टम के बाद समालखा लाया जाएगा। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही गोली मारे जाने के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

मृतक के बेटे ने बताई वारदात

अंकुश ने बताया कि वह समालखा की पंचवटी कॉलोनी का रहने वाला है। उसके पिता वीरेंद्र उर्फ काला (45) वर्ष के थे, जोकि गांव खोजकीपुर में JBT टीचर थे। आरोपी ताऊ का लड़का रिंकू है। वह पिछले करीब 2 साल से गांव से बाहर कहीं रहता है। उससे किसी का कोई वास्ता नहीं है।

पिता की मौत, पत्नी भी छोड़कर जा चुकी

परिवारिक परिस्थितयों की वजह से परेशान था आरोपी

करीब 6 साल पहले रिंकू के पिता नफे सिंह ने सल्फास खाकर आत्महत्या की थी। कुछ समय बाद उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। इतना ही नहीं, इसके बाद रिंकू की भी नौकरी छूट गई। जिसके बाद वह आपा खो बैठा और सभी पर हमला करने लगा था। उससे किसी भी प्रकार की रंजिश नहीं है। सोमवार शाम को वह अवैध पिस्तौल लेकर आया और पिता के पेट में गोली मार दी।