Yuva Haryana

 BJP नेशनल मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्यों में शामिल ओम प्रकाश धनखड़, 3 दिन में दूसरी बड़ी जिम्मेदारी

 
Op dhankar
Op dhankar:बीजेपी की लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मेनिफेस्टो कमेटी में हरियाणा को भी जगह मिली है। हरियाणा बीजेपी से ओमप्रकाश धनखड़ को कमेटी में मेंबर बनाया गया है। धनखड़ अभी पार्टी में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी देख रहे हैं। इससे पहले वह हरियाणा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।Op dhankar

दिल्ली के चुनाव प्रभारी भी रहे

27 मार्च को ही ओपी धनखड़ को दिल्ली का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर को उनके साथ सह-प्रभारी नियुक्त किया गया। धनखड़ हरियाणा में भाजपा का बड़ा जाट चेहरा हैं। वह रोहतक से हैं, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का गढ़ माना जाता है।Op dhankar

RSS, किसान मोर्चा और बीजेपी का लंबा अनुभव

ओमप्रकाश धनखड़ वर्ष 1978 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ गए थे। इसके बाद विद्यार्थी जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में काम किया। उन्होंने धीरे-धीरे संगठन में अपनी जगह बनाई। भाजपा की राष्ट्रीय व क्षेत्रीय इकाइयों में कई पदों पर रहे। वे लंबे समय तक किसान मोर्चा से जुड़े रहे। इस वजह से देशभर के भाजपा नेता उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हैं।

वर्ष 2014 में मनोहर लाल खट्टर सरकार के पहले कार्यकाल में धनखड़ बादली विधानसभा से चुन कर विधायक बने थे। इसके बाद उन्हें कृषि, मत्स्य, नहरी मंत्री बनाया गया था। 2019 के चुनाव में धनखड़ हरियाणा के उन भाजपाई मंत्रियों में शामिल थे, जो चुनाव हार गए थे।