हरियाणा सरकार के दूसरे कैबिनेट विस्तार में एक भी निर्दलीय को नहीं मिली जगह, नहीं दिखें अनिल विज

Haryana cabinet: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय ने एक कैबिनेट और 7 राज्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सबसे अहम बात यह रही कि दूसरे विस्तार में एक भी निर्दलीय विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। जबकि भाजपा ने जजपा से गठबंधन तोड़कर 6 निर्दलीयों और एक हलोपा विधायक गोपाल कांडा के समर्थन से सरकार बनाई है।
दिल्ली में हुआ था नामों पर मंथन
कुछ दिन पहले दिल्ली में सीएम नायब सैनी, पूर्व सीएम मनोहर लाल को केंद्रीय मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से मंथन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की मंजूरी मिली थी। पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज शपथ समारोह में नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुझे शपथ ग्रहण की कोई जानकारी नहीं है। चर्चा थी कि मुख्यमंत्री नायब सैनी अंबाला कैंट के दौरे के दौरान अनिल विज से मुलाकात कर सकते हैं, लेकिन सीएम सैनी विज से बिना मुलाकात किए ही वापस लौट गए।
12 मार्च को 5 मंत्री ले चुकें है शपथ
इससे पहले 12 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ कंवरपाल गुर्जर, जेपी दलाल, मूलचंद शर्मा, डॉ. बनवारी लाल के अलावा निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला ने मंत्री पद की शपथ ली थी।
देखें लिस्ट
संजय सिंह ने ली राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ
बवानी खेड़ा से विधायक बिशंभर सिंह वाल्मीकि ने ली राज्यमंत्री की शप
कुरुक्षेत्र के थानेसर से विधायक सुभाष सुधा ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ
अभय सिंह यादव ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली
अंबाला से विधायक असीम गोयल ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली
महिपाल ढांडा ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली
सीमा त्रिखा ने राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली
सबसे पहले डॉ कमल गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली