Yuva Haryana

JJP छोड़ने के कई दिनों बाद कांग्रेस में शामिल होंगे निशान सिंह, 30 साल बाद होगी घर वापसी

 
Nishan singh:
Nishan singh: जननायक जनता पार्टी (JJP) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह 30 साल बाद फिर कांग्रेसी में वापसी कर रहे हैं। वह सोमवार यानी आज चंडीगढ़ में पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। निशान सिंह ने जजपा छोड़ने की वजह पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली को बताया। उन्होंने कहा कि बबली के विधायक एवं मंत्री रहते हुए जेजेपी के कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई। इसके बाद उन्हें इस तरह का कड़ा फैसला लेना पड़ा।

साथियों ने दी कांग्रेस में जाने की राय

निशान सिंह ने कहा है कि जेजेपी छोडने के बाद उन्होंने अपने साथियों से राय शुमारी मांगी तो जनमत यही था कि कांग्रेस में जाना है, इसलिए उन्होंने कांग्रेस में जाने का निर्णय लिया। जेजेपी छोड़ते समय उन्होंने यह भी तय किया था कि पुरानी पार्टी पर किसी तरह के आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाएंगे।

कांग्रेस के परमवीर सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें

जेजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह यदि कांग्रेस में जाते हैं तो टोहाना से कांग्रेस की टिकट के प्रबल दावेदार और पार्टी के पूर्व मंत्री सरदार परमवीर सिंह के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसी साल होने वाले प्रदेश में विधानसभा के चुनाव में तब टोहाना सीट से पार्टी के दो बड़े नेता आमने-सामने होंगे। अभी तक कांग्रेस में परमवीर सिंह ही टोहाना से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। इसके अलावा यहां एसआरके गुट तथा हुड्डा गुट के नेता एकजुट होने की बात कर चुके हैं, लेकिन सच्चाई तो लोकसभा चुनाव में सामने आएगी।

Nishan singh:

जजपा MLA के बेटे कांग्रेस में होंगे शामिल

जजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह के साथ ही जजपा के शाहाबाद से विधायक रामकरन काला की भी कांग्रेस जॉइन करने की चर्चा है। हालांकि उनकी ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। शाहाबाद से जननायक जनता पार्टी के विधायक रामकरण के बेटे जेजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होंगे। एमएलए रामकरण के बेटे एडवोकेट कंवरपाल जिला परिषद के मेम्बर हैं और

रामकरण काला के छोटे बेटे हैं। रामकरण काला के बड़े बेटे सुखरमपाल पूर्व ज़िला पार्षद रहे हैं। दूसरे दलों के बड़े नेताओं को कांग्रेस में शामिल करने के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, हरियाणा में कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान मौजूद रहेंगे।