Yuva Haryana

Nafe Singh Rathee: हरियाणा में INLD प्रदेशाध्यक्ष की हत्या के बाद पुलिस और STF टीमों का एक्शन

 
haryana news
 

Nafe Singh Rathee: हरियाणा में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। इसकी पुष्टि इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला ने की है। 

हरियाणा INLD प्रमुख नफे सिंह राठी पर हुए कथित हमले पर झज्जर एसपी अर्पित जैन ने कहा, "हमें फायरिंग की एक घटना की सूचना मिली। सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा..."

बताया जा रहा है कि बराही रोड पर आई 10 गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है जिसमें नफे सिंह राठी समेत 4 लोगों को गोलियां लगी है।


बताया जा रहा है कि नफे सिंह राठी के गले पर गोलियां लगी है वहीं एक सुरक्षाकर्मी की हालत भी गंभीर है। बताया जा रहा है कि घायलों को दिल्ली के किसी अस्पताल में रेफर करने की तैयारी चल रही है।

जानकारी के अनुसार, बदमाश आई-10 गाड़ी में सवार होकर आए थे। उन्होंने नफे सिंह की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। हमले में घायल सभी को गम्भीर हालत में ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मामले सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सुसाइड केस में जारी हुआ था लुकआउट नोटिस

इसी साल 19 जनवरी को पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के बेटे के सुसाइड मामले में पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। 

जगदीश नम्बरदार के सुसाइड मामले में पूर्व विधायक नफे सिंह राठी समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो रखी है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई थी। 

हालांकि पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही थी। मामले की जांच और कार्यवाही के लिए गठित एसआईटी प्रमुख एएसपी अमित यशवर्धन ने बताया कि सभी 6 आरोपियों को पकड़ने के भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। 

मुख्य आरोपी नफे सिंह राठी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था ताकि आरोपी देश छोड़कर ना जा सके। एसआई अश्विनी को भी पुलिस विभाग से सस्पैंड कर दिया गया था।