Yuva Haryana

Nafe Singh Rathee: हरियाणा में INLD प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी और सहयोगी की हत्या, डॉक्टरों ने की पुष्टि

 
haryana breaking news
 


Nafe Singh Rathee: हरियाणा में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं नफे सिंह राठी के सहयोगी माठोंडी निवासी जयकिशन सिंह की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसकी जानकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने दी है।

बहादुरगढ़: हरियाणा INLD प्रमुख नफे सिंह राठी पर हुए कथित हमले पर झज्जर एसपी अर्पित जैन ने कहा, "हमें फायरिंग की एक घटना की सूचना मिली। सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा..."

जानकारी के अनुसार, बदमाश आई-10 गाड़ी में सवार होकर आए थे। उन्होंने नफे सिंह की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। हमले में घायल सभी को गम्भीर हालत में ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मामले सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।