हरियाणा में मौसम विभाग का अलर्ट, 17 जिलों में भारी पारा जमेगा
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 17 शहरों में शीतलहर (कोल्ड वेव) चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे रात के तापमान में और ज्यादा गिरावट हो सकती है। इन जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी शामिल हैं।
हिसार में सबसे ज्यादा 6 डिग्री तक पार लुढ़क गया है। कृषि वैज्ञानिकों ने फसलों को ठंड से बचाने के लिए खेतों में सिंचाई करने और बागवानी में भी इसी तरह पेड़ों को पानी देने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पशुओं को खुले में ना बांधने और अच्छी खुराक देने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 15 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी। इसके लिए 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। कहीं-कहीं धुंध भी छा सकती है।
राजस्थान के साथ लगते हिसार, नारनौल, भिवानी और सिरसा में पारा जमाव बिंदु की ओर जा रहा है। इन इलाकों में पाला जमना शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही।
10 जिलों में पारा 5 डिग्री या इससे भी कम रहा। महेंद्रगढ़ में 1.20, हिसार 1.60, रेवाड़ी 2, करनाल 3.60, सोनीपत 3.80, सिरसा 4, रोहतक 4.40, गुरुग्राम 4.80, कुरुक्षेत्र 4.80 और जींद 5 डिग्री दर्ज किया गया।