Yuva Haryana

 BJP में शामिल होंगे मीनू बेनीवाल: 10 अप्रैल को BJP की रैली में हो सकता है ऐलान

 
MEEMU BENIWAL

Menu beniwal: 10 अप्रैल को कालांवाली में बीजेपी की रैली होनी है जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व CM मनोहर लाल मौजूद रहेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि मीनू बेनीवाल बीजेपी में शामिल हो सकते है।

कौन हैं मीनू बेनीवाल ?

बेनीवाल ऐलनाबाद में काफी एक्टिव रहते हैं। जजपा-भाजपा सरकार के कोऑर्डिनेटर रहे बेनीवाल पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के करीबी माने जाते हैं। यही वजह है कि जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला उन्हें बहरूपिया तक कह चुके हैं।

MEEMU BENIWAL

विधानसभा में बीजेपी दे सकती है टिकट

दस महीने पहले हरियाणा में गठबंधन सरकार में बयानबाजी के बाद हुए विवाद की दरारों को भरने में भी बेनीवाल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। बेनीवाल अजय चौटाला के करीबी माने जाते हैं। मीनू बेनीवाल पिछले लंबे समय से ऐलनाबाद हलके में सक्रिय हैं। वो लगातार यहां पर समाज सेवा के तौर पर कार्यरत है। बिप्लब देब से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि ऐलनाबाद से भाजपा उन्हें अभय के खिलाफ टिकट दे सकती है।

दिग्विजय चौटाला बता चुके हैं बहरूपिया

मीनू बेनीवाल सबसे अधिक चर्चा में तब आए थे, जब जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने उन्हें बहरूपिया बोल दिया था। दिग्विजय चौटाला के इस बयान पर सियासत को गरम करते हुए इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने चुटकी ली थी, उन्होंने कहा था कि जजपा में एक बहरूपिया और है।