पानीपत-काटने पर युवक ने ली कुतिया की जान, छत से फेंका, गली में घसीटा, मामला दर्ज

हरियाणा के पानीपत शहर के कृष्णपुरा में एक कुतिया ने एक युवक को काट लिया था। जिसके बाद युवक ने अपने दो-तीन साथियों संग मिलकर कुतिया को मार डाला। इसके बाद उसे छत से नीचे फेंका। उसे रस्सी से बांधा और गली से घसीटते हुए ले गए।
सीसीटीवी में कैद आरोपी
उसे कहीं दूर फेंक आए। मामले का पता लगने पर एनिमल लवर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 429 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी मृत कुतिया को घसीटते हुए क्षेत्र में लगे एक सीसीटीवी में कैद भी हो गए।
आरोपी ने कुतिया को मारने की प्लानिंग की
सेक्टर- 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि वह सेक्टर 24 की रहने वाली है। वह पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) की मेंबर है। 23 फरवरी की दोपहर करीब 3 बजे उन्हें पता लगा कि कृष्ण निवासी किशनपुरा को एक आवारा कुतिया ने काट लिया। इसी वजह से कृष्ण ने अपने दो-तीन साथियों के साथ मिलकर कुतिया को मारने का प्लान बनाया। प्लान के तहत वे कुतिया को मारने के लिए पीछे लग गए। कुतिया अपने बचाव में एक मकान की छत पर पहुंची। जहां आरोपी पहुंच गए। उन्होंने कुतिया को वही मार डाला। इसके बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया। सभी आरोपी नीचे आए और कुतिया को रस्सी से बांधकर गली में घसीटा। घसीटते हुए उसे गली से कही दूर ले गए और फेंक आए।