Yuva Haryana

 महेंद्रगढ़: जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने व्यक्ति को काटा, कुत्ते के मालिक के खिलाफ दर्ज मामला

 
german shepherd
dog bite: महेंद्रगढ़ के गांव पायगा में खेत में एक व्यक्ति को जर्मन शेफर्ड ने काट लिया। जबकि पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि उसे जान बूझ कर कुत्ते का शिकार बनाया गया, और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव पायगा निवासी राजेंद्र ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह, उसकी पत्नी व लड़की अपने खेत में गेहूं की कटाई के लिए जा रहे थे। रास्ते में छोटेलाल ने 2 कुत्ते बांध रखे हैं, जो जर्मन शेफर्ड बताए गए हैं। उसके बंधे हुए कुत्ते ने उसे काट लिया। इससे वह घायल हो गया। छोटे लाल, उसकी पत्नी व लड़के ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वही उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

german shepherd

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

राजेंद्र को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। उसने इसके बारे में पुलिस में सूचना दी। खेत में कटाई के लिए जाने नहीं देते व रास्ते को अवरुद्ध कर तार लगाकर बंद कर देता है। छोटेलाल, उसकी पत्नी व लड़के के खिलाफ कानून कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

german shepherd