हरियाणा शिक्षा बोर्ड से जुड़ेंगे मदरसे और गुरुकुल, लाखों में मिलेगी सहायता राशि
Mar 9, 2024, 17:58 IST

MOTERSE: हरियाणा बोर्ड के साथ रजिस्ट्रर होंगे अब हरियाणा के सभी गुरुकुल और मदरसे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया है जिसके बाद हरियाणा शिक्षा बोर्ड के साथ रजिस्ट्रर करना पड़ेगा इसके बाद इन्हें आर्थिक सहायता दी जाएगी।

2 से 7 लाख रुपए तक की मिलेगी मदद
योजना के बारे में CM ने बताया कि जो भी गुरुकुल या मदरसा आधुनिक शिक्षा के लिए हरियाणा बोर्ड से जुड़ेगा, उसे 50-80 बच्चे होने पर 2 लाख रुपए, 80-100 बच्चे होने पर 4 लाख रुपए, 100-200 बच्चे होने पर 5 लाख रुपए और 200 से अधिक बच्चे होने पर 7 लाख रुपए प्रति वर्ष सहायता दी जाएगी।